जनपद हापुड़ निवासी चोर को स्याना पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी का ट्रैक्टर समेत अन्य सामान बरामद












जनपद हापुड़ निवासी चोर को स्याना पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी का ट्रैक्टर समेत अन्य सामान बरामद

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना की पुलिस ने गुरुवार को चैकिंग के दौरान चौकी सराय नहर पटरी से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को चोरी किया गया एक ट्रैक्टर, घटना में प्रयुक्त बुलेरो पिकअप, 2500/- रुपए नकद, दो तमंचे मय चार जिन्दा कारतूस तथा चोरी के उपकरण बरामद हुए है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनय उर्फ तोता पुत्र जवाहर सिंह निवासी ग्राम उदयपुर थाना बाबूगढ, जनपद हापुड तथा सोहनपाल उर्फ सोनू पुत्र बिजेन्द्र निवासी ग्राम नंगला चन्दपुरा थाना बीबीनगर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।

आपको बता दें कि गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के अपराधी है जिनके द्वारा पूर्व में भी लूट, हत्या चोरी जैसे अपराध किये गये है तथा लूट चोरी से बरामद रुपये को आपस में बाट लेते है। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा दिनाक 15 नवंबर 2025 की रात्रि मे थाना स्याना क्षेत्रातर्गत नवीन मडी मे स्थित दुकानों से डीवीआर व गल्ले से कुछ रूपये चोरी करने की घटना कारित की थी जिसके सम्बन्ध में थाना स्याना पर मुअस- 390/25 धारा 305(ए) पजीकृत है। आरोपियों द्वारा 23 नवंबर 25 को थाना स्थाना क्षेत्रातर्गत कस्बा स्याना से एक महिन्द्रा ट्रैक्टर को चोरी करने की घटना कारित की थी जिसके सम्बन्ध में थाना स्याना पर मुअस- 435/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। आरोपियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के सबंध में थाना स्याना पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है।

हापुड़ में खुल गया है “होशियारी देवी हॉस्पिटल”

आयुष्मान कार्ड (PMJAY)

राज्य बीमा कर्मचारी (ESIC)

प.दीनदयाल उपाध्याय

CAPF धारकों के उपचार व ऑपरेशन की निःशुल्क सुविधा भी उपलब्ध: 9625774545











  • Related Posts

    आठ दिवसीय सिद्ध चक्र महाविधान पाठ का समापन हुआ

    🔊 Listen to this आठ दिवसीय सिद्ध चक्र महाविधान पाठ का समापन हुआहापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर आठ दिवसीय सिद्ध चक्र महाविधान…

    Read more

    हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

    🔊 Listen to this

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आठ दिवसीय सिद्ध चक्र महाविधान पाठ का समापन हुआ

    आठ दिवसीय सिद्ध चक्र महाविधान पाठ का समापन हुआ

    हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

    हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

    रुपयों के लेनदेन के मामले में चले लाठी-डंडे, तीन गिरफ्तार

    रुपयों के लेनदेन के मामले में चले लाठी-डंडे, तीन गिरफ्तार

    हापुड पुलिस लाइन में होलिका दहन

    हापुड पुलिस लाइन में होलिका दहन

    हापुड़: मधुबन कॉलोनी गली नंबर- 2 के बाहर कार सवारों ने की फायरिंग, पुलिस तलाश में जुटी

    हापुड़: मधुबन कॉलोनी गली नंबर- 2 के बाहर कार सवारों ने की फायरिंग, पुलिस तलाश में जुटी

    जाने 03 मार्च का सब्जियों का भाव

    जाने 03 मार्च का सब्जियों का भाव
    error: Content is protected !!