
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र में हाईवे पर बुधवार को सामान से लदा एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान चीख पुकार मच गई। टेंपो में लदा सामान भी हाईवे पर बिखर गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सामान को साइड कराया। साथ ही क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे से हटाया जिसके बाद यातायात व्यवस्था को संभाला।
मामला बुधवार का है जब एक टेंपो सामान लेकर जैसे ही देहात क्षेत्र में हाईवे पर पहुंचा तो अचानक चालक के टेंपो से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद टेंपो अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया और उसमें लदा सामान सड़क पर बिखर गया। इसके बाद यातायात अवरुद्ध हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त टेंपो को हाईवे से हटाया और सामान को साइड कराया।
बैडमिंटन खेलने और सीखने के लिए पहुंचे SHBA: 8448029093 || #Badminton































