
छह वर्षीय बालक के साथ किशोर ने किया कुकर्म
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले 16 साल के किशोर द्वारा छह वर्षीय बच्चे से कुकर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है।
मामला सोमवार का है जब 6 साल का बच्चा गली में खेल रहा था। तभी 16 साल का किशोर उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। उसके साथ कुकर्म किया। खून से लथपथ और रोता हुआ बच्चा जब अपने घर पहुंचा तो परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद पीड़ित ने मामले में पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
























