
शिक्षक व प्रधानाचार्य सेवानिवृत्त हुए
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): आदर्श इटंर कालेज, मतनोरा के प्रधानाचार्य नरेश चन्द वर्मा तथा एस एस वी इंटर कालेज हापुड के अंग्रेजी प्रवक्ता सतवीर सिंह गहलौत, अंगेजी प्रवक्ता डाo हरीश चन्द चौहान तथा भौतिक शास्त्र के प्रवक्ता संजय अग्रवाल 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो गए।
आदर्श इटंर कालेज, मतनोरा के प्रधानाचार्य नरेश चन्द वर्मा को उनके कालेज की प्रबंध समिति के प्रबंधक अरूण कुमार तथा अध्यक्ष सरदार सिह ने शाल ओढाकर माल्यार्पण कर उनके स्वस्थ जीवन तथा उज्जवल भविष्य की कामना की।
एस एस वी इंटर कालेज मे माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटर तथा हाईस्कूल बोर्ड परीक्षाओ की कापियो के मूल्यांकन कार्य के चलते कालेज से सेवानिवृत्त हुए तीनो प्रवक्ताओ का विदाई समारोह बाद मे आयोजित किया जायेगा।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264



























