
रामपुर में ड्यूटी के दौरान जनपद हापुड़ के रहने वाले दरोगा की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रामपुर में तैनात जनपद हापुड़ के रहने वाले दरोगा की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया जिससे परिवार में कोहराम मचा है।
रामपुर के थाना शाहाबाद कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक धीरेंद्र तोमर की ड्यूटी होली पर कानून व्यवस्था संभालने के लिए लगी थी। गुरुवार को होली जुलूस की ड्यूटी करते समय उनके सीने में अचानक तेज दर्द हुआ। हालत बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया जहां शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
धीरेंद्र तोमर जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव कटीरा जाफराबाद के रहने वाले थे जो वर्ष 1989 में पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे। दरोगा की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
अगर आप म्युचुअल फंड, SIP और Stock Market में निवेश करना चाहते हैं और सही प्लेटफॉर्म ढूंढ रहे हैं, तो अब कहीं जाने की जरूरत नहीं।
अब घर बैठे शेयर मार्केट ट्रेडिंग और इन्वेस्टमेंट से जुड़ी जरूरी सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।
अधिक जानकारी के लिए कॉल करें – 📞 9720669699
शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड या SIP में आप कम पूंजी से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।
निवेश और ट्रेडिंग दोनों की सुविधा अब घर बैठे मिल रही है।
संपर्क करें —
Rishabh Verma | Angel One – Authorised Person
📞 9720669699



























