
👁 52 views Views
परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर दबंगों ने किया हमला
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर कट के पास बोर्ड की परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित को आरोपियों ने जमकर पीटा जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित की कमर, गर्दन और हाथों पर चोट के निशान है।
बालक ने बताया कि वह कक्षा दसवीं का छात्र है जो बोर्ड की परीक्षा देकर वापस घर लौट रहा था। हापुड़ स्थित परीक्षा केंद्र से वापस लौटते समय जैसे ही वह पिलखुवा में निजामपुर के पुल के पास पहुंचा तो चार हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020






























