
महिला को मारने की नीयत से घर में लाकर रखा सांप, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को मारने की नीयत से घर में सांप लाकर रख दिया। मामले में महिला की तहरीर पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव माधापुर की रहने वाली किरण देवी ने बताया कि करीब 11 साल पहले उसकी शादी अमरोहा जनपद के थाना रहरा के जैबड़ा गांव के रहने वाले सुनील के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। मायके वालों ने हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया लेकिन ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। उसका पति सुनील, सास लज्जा, ससुर नन्हूं, ननद मोनू, सोनू, जेठ अनिल और चमन अतिरिक्त दहेज की मांग करते। मांग पूरी ना होने पर उसके साथ मार पिटाई करते हैं। महिला का आरोप है कि स्वजनों ने उसे मारने की नीयत से घर में सांप लाकर रख दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601


























