प्लॉट के विवाद में चली गोली, मुकदमा दर्ज










प्लॉट के विवाद में चली गोली, मुकदमा दर्ज

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी में प्लॉट को लेकर चल रहे विवाद में एक युवक ने रंजिश में गोली चला दी। इस दौरान उसके अज्ञात साथियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दूसरे व्यक्ति को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालातों को काबू में किया और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने एक नामजद समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़ित इरफान अल्वी ने बताया कि 30 जनवरी को गांव निवासी नदीम ने सरफराज की भूमि का क्रय किया था। भूमि को लेकर पहले कुछ आपसी विवाद बना था जिसे बाद में सुलझा लिया गया था। पीड़ित का आरोप है कि शुक्रवार की सुबह जब वह लोग प्लॉट पर पहुंचे तो गांव निवासी सुहेल ने रंजिश में उसके चाचा पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली नहीं लगी। उसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला करते हुए चाचा को गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। घायल को तत्काल अस्पताल ले जाए गया जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। इरफान अल्वी की तहरीर पर पुलिस ने एक नाम जद समेत ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010







  • Related Posts

    हापुड़: दिल्ली रोड से पत्रकार की बाइक चोरी

    🔊 Listen to this हापुड़: दिल्ली रोड से पत्रकार की बाइक चोरी हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): वाहन चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। वाहन चोरों ने…

    Read more

    गैर जमानती वारंट तामील ना होने पर एसएसपी हापुड़ को हाईकोर्ट ने किया तलब

    🔊 Listen to this गैर जमानती वारंट तामील ना होने पर एसएसपी हापुड़ को हाईकोर्ट ने किया तलब हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इलाहाबाद हाई कोर्ट ने हत्या के एक मामले में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: दिल्ली रोड से पत्रकार की बाइक चोरी

    हापुड़: दिल्ली रोड से पत्रकार की बाइक चोरी

    गैर जमानती वारंट तामील ना होने पर एसएसपी हापुड़ को हाईकोर्ट ने किया तलब

    गैर जमानती वारंट तामील ना होने पर एसएसपी हापुड़ को हाईकोर्ट ने किया तलब

    पेयजल आपूर्ति ठप्प होने से लोग परेशान

    पेयजल आपूर्ति ठप्प होने से लोग परेशान

    केंद्रीय बजट देश के विकास में मील पत्थर

    केंद्रीय बजट देश के विकास में मील पत्थर

    प्लॉट के विवाद में चली गोली, मुकदमा दर्ज

    प्लॉट के विवाद में चली गोली, मुकदमा दर्ज

    आठ टन पशु अवशेषों से भरा कैंटर लेकर चालक फरार

    आठ टन पशु अवशेषों से भरा कैंटर लेकर चालक फरार
    error: Content is protected !!