
बृजघाट आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित स्थल तैयार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौष माह पूर्णिमा व मकर संक्रांति पर्व पर बृजघाट पर गंगा स्नान हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंगलवार को बृजघाट के गंगा तटों का मेरठ रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक कलानिधि नेथानी ने पुलिस बल के साथ दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पुलिस उप महानिरीक्षक ने पत्रकारों को बताया कि बृजघाट पर 70 हजार श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है औऱ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है और श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है और खुफिया तंत्र को सक्रिय किया गया है। पुलिस ने पैदल गश्त कर संदिग्धों की तलाशी अभियान चलाया गया। गोताखोर टीम को तैयार किया गया है। बृजघाट गंगा स्नान हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित एवं व्यवस्थित स्थल तैयार किया गया है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर































