
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी 40 वर्षीय रविंदर संभल जनपद के बबराला थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर काम करने गए थे जिनकी सड़क हादसे में मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
बता दें कि बबराला थाना क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप पर सोमवार की देर रात रविंदर सड़क हादसे का शिकार हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव जनपद हापुड़ पहुंचा जहां गंगा घाट पर परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। व्यक्ति की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।






















