छात्रों को बंधक बनाकर पीटने वालों की गिरफ्तारी के लिए दी दबिश












छात्रों को बंधक बनाकर पीटने वालों की गिरफ्तारी के लिए दी दबिश

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के आनंद विहार स्थित ई-ब्लॉक में एक मकान में दो छात्रों को बंधक बनाकर पीटने के मामले में पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले में लिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल टीम लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। मामला गुरुवार की रात का है जब हापुड़ के आनंद विहार में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला 17 वर्षीय छात्र इशांत पुत्र संजय चौधरी निवासी प्रीत विहार अपने दोस्त कबीर के साथ स्कूटी से आनंद विहार में मोमोज खाने आया था। आरोग्य अस्पताल के पास पहुंचने पर पीछे से आई फॉर्च्यूनर कार में सवार आनंद विहार निवासी विशाल सोनकर व संजय सोनकर ने स्कूटी में टक्कर मार कर दोनों को गिरा दिया जिसके बाद दोनों घायलों को कार में डालकर उनका अपहरण कर आनंद विहार स्थित ई-ब्लॉक में अपने मकान में ले गए और अपने अन्य साथियों को बुलाकर इशांत और कबीर को कमरे में बंधक बना कर जमकर पीटा। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को बंधनमुक्त कराया और तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Admission open (2025-26)

S.A International School

Call- 9258003065

Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com











  • Related Posts

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    🔊 Listen to this पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के…

    Read more

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली

    🔊 Listen to this खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी की फौजी कॉलोनी में खाटू श्याम बाबा की रंग उत्सव यात्रा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली

    पुलिस ने क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    पुलिस ने क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    आईआईए व डीआईए होली उत्सव में उद्यमियों ने जमकर मस्ती की

    आईआईए व डीआईए होली उत्सव में उद्यमियों ने जमकर मस्ती की

    पिता ने मुरादाबाद निवासी दंपति को गोद दी थी बच्ची, गायब करने का आरोप निकला झूठा

    पिता ने मुरादाबाद निवासी दंपति को गोद दी थी बच्ची, गायब करने का आरोप निकला झूठा

    आठ दिवसीय सिद्ध चक्र महाविधान पाठ का समापन हुआ

    आठ दिवसीय सिद्ध चक्र महाविधान पाठ का समापन हुआ
    error: Content is protected !!