हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र में लटकी विद्युत लाइन लोगों के लिए कभी भी जानलेवा साबित हो सकती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां अक्सर वाहनों का आना-जाना लगा रहता है. विद्युत लाइन काफी नीचे है जिसकी चपेट में वाहन कभी भी आ सकते हैं. पिलखुवा के परतापुर चुंगी हमिद चौक की यह तस्वीर ये बताने को काफी है कि नीचे लटकी तार किस तरह खतरनाक साबित हो सकती है और जान भी ले सकती हैं. यहां से गुजरने वाले वाहन तारों से छू जाते हैं जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है. बड़े वाहन जब यहां से गुजरते हैं तो तार नीचे होने की वजह से चालक को बड़ी ही सावधानी के साथ वाहनों को निकालना पड़ता है. ऐसे में काफी समय लग जाता है जिसकी वजह से जाम भी लगा रहता है. विद्युत विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो एक बड़ा हादसा हो सकता है.




























