
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), default quality
अंटी में मिला तमंचा अब मिला दंड
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा अवैध तमंचा रखने के मामले में एक अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते माननीय न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा, साथ ही अर्थदण्ड से भी दण्डित किया गया।
अभियुक्त अंकित द्वारा अवैध तमंचा रखने के मामले के सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 161/2019 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना बहादुरगढ पर पंजीकृत किया गया थे। उक्त मुकदमे में अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में न्यायालय द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को जुर्म इकबाल के आधार पर जेल में बितायी गयी अवधि (04 माह 09 दिवस) व 2,500/- रुपये के अर्थदण्ड़ से दण्डित किया गया है।दोषसिद्ध अपराधी अंकित पुत्र श्याम सिंह निवासी अम्बेडकर मूर्ति ग्राम लिसाड़ी थाना लिसाडी गेट जनपद हापुड़ है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365


























