
हाईवे पर पलटी मछली के वेस्टेज से लदी पिकअप, चपेट में आया बाइक सवार घायल
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में रविवार की तड़के करीब 6:00 बजे मछलियों का वेस्टेज लेकर गाजियाबाद से मुरादाबाद की ओर जा रही एक पिकअप जैसे ही बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बछलौता ओवर ब्रिज एनएच-9 पर पहुंची तो अचानक वाहन का टायर फट गया जिसके कारण चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वह अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान मोटरसाइकिल पिकअप से टकरा गई। पिकअप का चालक मौके से फरार हो गया जबकि बाइक सवार घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बाइक सवार को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया जिसे मेरठ रेफर कर दिया गया है। वहीं पिकअप को जेसीबी मशीन की मदद से हाईवे से हटवाया और उसे कब्जे में लिया। इस दौरान पिकअप में लदा मछली का वेस्टेज सड़क पर बिखर गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला रविवार की तड़के का है जब मछलियों के वेस्टीज से भरी एक पिकअप मुरादाबाद की तरफ जा रही थी। जैसे वह बाबूगढ़ वाले क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर पहुंचा तो अचानक वाहन का टायर फट गया और पिकअप हाईवे पर पलट गई। इस दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार अजीत सिंह पुत्र भूपेंद्र शर्मा हाल निवासी मधुबन बापूधाम गोविंदपुरम गाजियाबाद मूल पता नवली थाना स्योहारा बिजनौर घायल हो गया जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जिसे चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने परिजनों को मामले से अवगत कराया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



























