
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन / अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ की नवीन मंडी में सोमवार की सुबह सब्जी खरीदने पहुंचे एक व्यक्ति की जेबकतरे ने जेब काटने का प्रयास किया लेकिन पता चलने पर पीड़ित ने शोर मचा दिया। इसके बाद लोगों ने जेब काटने के आरोप में संदिग्ध को दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मनवीर निवासी बछलौता बाबूगढ़ सब्जी खरीदने के लिए नवीन मंडी परिसर आया था जिसकी जेब में 12,000 रुपए की नकदी रखी थी। जैसे ही उसने सब्जी खरीदने के पश्चात रुपए निकालने के लिए हाथ डाला तो नकदी गायब देख उसके होश उड़ गए। उसे एक व्यक्ति पर संदेह हुआ तो उसकी जेब से ₹12,000 निकले। इसके बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और पूछताछ शुरू कर दी।





























