
धारदार हथियार से व्यक्ति पर हमला कर किया घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की नवीन मंडी के पास एक युवक ने एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान व्यक्ति घायल हो गया। मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

रविवार की दोपहर हापुड़ देहात क्षेत्र की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवक ने व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान व्यक्ति घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और उन्होंने वीडियो बना लिया जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500






























