
चमरी फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोतवाली क्षेत्र के चमरी फाटक के पास आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहुंची आरपीएफ और कोतवाली पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मऊ जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल को जाने वाली आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस को बुधवार को लखनऊ से गाजियाबाद के बीच परिवर्तित मार्ग से चलाया गया। दोपहर करीब 12 बजे ट्रेन हापुड़ रेलवे स्टेशन पर बिना ठहराव के गाजियाबाद के लिए जा रही थी। तभी चमरी फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।
सूचना पर आरपीएफ और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव के शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। सीओ जितेंद्र शर्मा का कहना है कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


























