
हापुड़ में 02 नवम्बर-2026 को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, हापुड़ द्वारा दिनांक 02-11-2026 को इन्द्रप्रस्थ प्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एण्ड मैनेजमेंट, गढ़ रोड़ हापुड़ एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। उक्त मेलें में 20 से अधिक स्थानीय एवं गाजियाबाद, नोएडा एवं गुरूग्राम की प्रतिष्ठित कम्पनियां प्रतिभाग कर रही है। जिनकी रिक्तियों की कुल संख्या 3000 से अधिक है। उक्त मेलें में कम्पनियों द्वारा भर्ती साक्षात्कार के माध्यम से की जायेगी। जिसमें शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर, आई०टी०आई०, पोलिटेक्निक, स्नातक, बी०टेक, एम०बी०ए० बी०बी०ए०, बी०सी०ए० डिप्लोमा इत्यादि के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेगें। भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी www.rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीयन अवश्य करें। अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा, साक्षात्कार के समय बायोडाटा लाना अनिवार्य है। किसी भी जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय हापुड में सम्पर्क करें। अधिक से अधिक अभ्यर्थी रोजगार मेलें में प्रतिभाग कर रोजगार के अवसरों का लाभ उठायें।
प्रमुख पद/रिक्ति
योग्यतायें सहायक प्रबन्धक, रिलेशनशिप एक्सक्यूटिव, एकाउण्टेंट, एच०आर०, मैनेजर, टीम मेम्बर, स्टोर एसोसिएट, वेयर हाउस एसोसिएट, डी०ई०ओ० ऑपरेटर, क्वालिटि प्रोडक्शन, मशीन ऑपरेटर,
*योग्यता:-आई०टी०आई० स्नातक, डिप्लोमा, हाईस्कूल, इण्टर, बी०टेक, बी०सी०ए०, बी०बी०ए० एम०सी०ए०,सी०एन०सीप्रेस मशीन / प्रोडक्शन ऑपरेटर, सुपरवाईजर, ऑफ एजुकेशन एण्ड मैनेजमेंट, आदि।
स्थान एवं दिनाक/समय इन्द्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट रोड़ हापुड़। दिनांकः 02-11-2026, प्रातः 10:00 बजे।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480




























