
👁 43 views Views
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए आए अभ्यर्थियों के परिजनों के लिए सभासद ने की टेंट, शिकंजी, पानी की व्यवस्था
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में 9 केंद्रों पर यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में आए अभ्यर्थियों के अभिभावकों के परिजन हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित परीक्षा केंद्र के बाहर धूप में बैठे थे। ऐसे में नई शिवपुरी के सभासद मोनू बजरंग ने अपनी दुकान के निजी गोदाम में बड़ा कूलर लगाया और पानी और शिकंजी की व्यवस्था की। बड़ी संख्या में लोगों ने दुकान में आराम किया और सभासद की पहल का आभार जताया। इस दौरान आदित्य, वैभव, मोंटू, पुनीत, दिव्या आदि ने भी सहयोग किया।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























