
👁 4 views Views
हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती बाइक में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार हाईवे से गुजर रहा था, तभी अज्ञात कारणों के चलते बाइक में आग लग गई। आग लगते ही बाइक सवार ने तुरंत बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई।
देखते ही देखते बाइक आग की लपटों में घिर गई। हाईवे पर बाइक में आग लगने से कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके से गुज़र रहे लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।




















