
ट्रैक्टर-ट्राली व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की दर्दनाक मौत
हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में बाइक सवार व्यक्ति की ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान 50 वर्षीय प्रेमपाल सिंह पुत्र मूल सिंह के रूप में हुई है जिसके चार बच्चे और अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार गांव कंदोला निवासी प्रेमपाल शनिवार की सुबह कंपनी से अपने घर के लिए लौट रहे थे कि धौलाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से वह गंभीर रुपए से घायल हो गए जिन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480

























