
Hand holding immunity passport. Person with vaccination certificate or document flat vector illustration. Health, coronavirus, pandemic, traveling concept for banner, website design or landing page Eps 10
7 से 9 अप्रैल तक हापुड़ व मेरठ के लोगों के लिए मेरठ कैंट में तैनात रहेगी मोबाइल पासपोर्ट सेवा वैन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के निवासियों के लिए बड़ी खबर है। अब पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया को भारत सरकार ने और आसान कर दिया है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय द्वारा मेरठ और हापुड़ के लोगों के लिए पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया को और तेज बनाने की पहल की गई है जिसके तहत 7 से 9 अप्रैल तक मेरठ कैंट स्थित मुख्य डाकघर में एक अत्याधुनिक मोबाइल पासपोर्ट सेवा वैन तैनात रहेगी। इस वैन के माध्यम से नागरिक न केवल नया आवेदन भर सकेंगे बल्कि अपने लंबित कार्यों का निस्तारण भी करा सकेंगे। जिन आवेदकों को आगामी तीन माह के बाद के अपॉइंटमेंट मिले हुए हैं। वह भी इस मोबाइल वैन के माध्यम से अपना कार्य साथ के साथ पूरा करा सकते हैं। यदि आपको नया आवेदन करना है या अपॉइंटमेंट बुक करना है तो पासपोर्ट विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी बुकिंग कर सकते हैं।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464




























