
सांसद चंद्रशेखर आजाद की हापुड़ में होने वाली जनसभा के चलते बैठक आयोजित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रामलीला मैदान में भीम आर्मी संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी कांशीराम, सांसद नगीना लोकसभा एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद जी की विशाल जनसभा आयोजित होने जा रही है।
इसी जनसभा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर आज हापुड़ जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, जनसंपर्क अभियान, व्यवस्थाओं एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जनसभा की तैयारियों को लेकर अपनी जिम्मेदारियां पूरी निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प लिया।
इस मीटिंग में उपस्थित रहे मुकेश प्रधान लोधी , मोहम्मद समीर प्रदेश कोर कमेटी सदस्य मण्डल प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा कारी माजिद , जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश, लीगल सेल जिला अध्यक्ष अरुण मसंद , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह , अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष नसीम इदरीशी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा सागर, विधानसभा अध्यक्ष हापुड़ राकेश मसंद, विधानसभा अध्यक्ष गढ़ विक्की सागर, नगर अध्यक्ष हापुड़ मनवीर सिंह समस्त जिला कार्यकाराणी , विधानसभा कार्यकाराणी , नगर कार्यकाराणी रहे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)





















