
हापुड़ के मीट कारोबारी की हैदराबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले मीट कारोबारी हाजी फजलुर रहमान की हैदराबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति के शरीर पर चोट के निशान भी हैं।
जानकारी के अनुसार हापुड़ क्षेत्र के रहने वाले मीट कारोबारी हाजी फजलुर रहमान की हैदराबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया जिन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। मामले की जांच जारी है। परिवार में मातम पसरा है।
“द रेमंड शॉप” से खरीदें शादी में “लेने-देने के जोड़े” के स्पेशल गिफ्ट बॉक्स: 9149331926































