
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की स्वर्गाश्रम रोड पर एक युवक गाड़ी की छत पर बैठकर स्टंट करता हुआ नजर आया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। रील बनाने का क्रेज युवाओं पर इस कदर चढ़ रहा है कि वह नियमों का उल्लंघन करने से हिचक नहीं रहे और अपनी जान को जोखिम में डालकर लगातार नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। ताजा मामला हापुड़ की स्वर्गाश्रम रोड से सामने आया है जहां सड़क पर चलती गाड़ी की छत पर बैठकर युवक ने स्टंट किया जिसकी वीडियो वायरल हो रही है।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com































