
हापुड़ में हो रहे अवैध निर्माण पर एक नजर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में अवैध निर्माण जोरों पर चल रहा है। अधिकारियों की नाक के नीचे अवैध रूप से निर्माण काफी तेजी से हो रहा है। धीरे-धीरे अवैध निर्माण अपने चरम पर है। हापुड़ की मोदीनगर रोड, दस्तोई रोड आदि इलाकों में अवैध निर्माण, मिट्टी का अवैध भराव जारी है। अवैध प्लाटिंग का धंधा भी काफी तेजी से पनप रहा है। अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ शिकंजा न कसने की वजह से उनके हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।
हापुड़ की बात करें तो मोदीनगर रोड पर गांव बदनौली के आसपास भी अवैध प्लॉटिंग का धंधा काफी तेजी से चल रहा है। यहां पर अवैध प्लाटिंग इस कदर हो रही है कि लोग यहां जमकर प्लॉट खरीद रहे हैं। अवैध कॉलोनी के कॉलोनाइजर तो लगातार सौदा बेच रहे हैं और भोले-भाले लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। वहीं बदनौली गांव के पास मोदी नगर रोड पर एक भवन का निर्माण भी सड़क पर चल रहा है जिससे पहले यहां अवैध रूप से मिट्टी का भराव किया गया। मोदीनगर रोड पर एक और स्थान पर अवैध प्लाटिंग काटी जा रही है जिसकी वीडियो भी सामने आई है।
अवैध निर्माण की बात करें तो असौड़ा-दोयमी रोड पर भी अवैध प्लॉटिंग काटी जा रही है। दोयमी मार्ग पर कई मंजिला भवन का निर्माण हो रहा है। दोयमी में रेलवे लाइन के पास अवैध प्लाटिंग काटने की तैयारी है जहां अवैध प्लॉटिंग से पहले मिट्टी का भराव किया गया और इसका सौदा भी बाजार में उतरा है। हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित सैनी नगर में भी अवैध रूप से कई दुकानों का निर्माण काफी तेजी से हो रहा है। हापुड़ की इंद्रगढ़ी की बात करें तो यहां भी अवैध प्लाटिंग काटकर बेच रही है और लोगों को झांसा दिया जा रहा है। दिल्ली रोड पर स्थित रामलीला ग्राउंड के पास भी भवन का अवैध रूप से निर्माण हो रहा है। अधिकारियों द्वारा कार्रवाई न होने पर नियमों को ताख पर रख नियम विरुद्ध निर्माण चल रहा है।
दमदार ई-रिक्शा के साथ पाएं उचित दामों पर सभी एसेसरीज मुफ्त व लोन फीस फ्री: 7906867483































