टी 0बी0 मुक्त पंचायत के लिए स्वास्थ्य व पंचायत विभाग की सयुक्त कार्यशाला












टी 0बी0 मुक्त पंचायत के लिए स्वास्थ्य व पंचायत विभाग की सयुक्त कार्यशाला
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): जिला अधिकारी अभिषेक पांडेय के कुशल निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टी 0बी0 मुक्त पंचायत बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पंचायत राज विभाग के सहयोग से आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर सभागार में एक संयुक्त कार्यशाला /जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया कार्यशाला में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह ने बताया कि जनपद को टी 0बी0 मुक्त करने की मुहिम में पंचायत राज विभाग का सहयोग अति आवश्यक है भारत सरकार द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजना के अंतर्गत प्रत्येक वित्तीय वर्ष में ग्राम स्वास्थ्य समिति में प्रचार प्रसार एवम् क्षय रोगियों के कल्याण हेतु प्रावधान किया गया है किसी भी ग्राम पंचायत को टी 0बी0 मुक्त घोषित करने के लिए उस ग्राम पंचायत में प्रति एक हजार की आबादी में तीस जांच आवश्यक होती हैं साथ ही उस ग्राम पंचायत में कोई टी 0बी0 रोगी नहीं होना चाहिए यदि एक मरीज निकल भी जाए तो वह मरीज उपचार पर होना चाहिए एवं मरीज को भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाएं मिल जानी चाहिए सभी ग्राम पंचायत में ग्राम स्वास्थ्य समिति के माध्यम से प्रचार प्रसार जैसे वाल राइटिंग बैनर पोस्टर आदि के माध्यम से होना चाहिए साथ ही ग्राम स्वास्थ्य समिति में टी 0बी0 रोग पर चर्चा होनी चाहिए ग्राम स्वास्थ्य समिति की बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एएनएम एवं उसे ग्राम पंचायत के टीवी चैंपियन की भी सहभागिता होनी चाहिए इस अवसर पर जिला पी 0पी 0एम 0कॉर्डिनेटर सुशील चौधरी ने बताया कि यह जनपद स्तरीय बैठक है अब प्रत्येक ब्लॉक में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा जिसमें ग्राम विकास अधिकारी ग्राम प्रधान एवम् पंचायत सहायक शामिल होगे शासन के निर्देशानुसार सभी कार्यशालाएं 16 जनवरी से पूर्व पूर्ण कर ली जाएंगे इस अवसर पर पंचायत राज विभाग से सहायक खंड विकास अधिकारी हापुड़ शिवम पांडेय सहायक खंड विकास अधिकारी गढ़मुक्तेश्वर अमित कुमार साहब खंड विकास अधिकारी सिंभावली संजय कुमार एवं सहायक खंड विकास अधिकारी धौलाना गुरविंदर कुमार एवं स्वास्थ्य विभाग से जिला कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर दीपक शर्मा मनोज कुमार दीपक कुमार सलोनी जिंदल आदि उपस्थित रहे।

एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी











  • Related Posts

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    🔊 Listen to this पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के…

    Read more

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली

    🔊 Listen to this खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी की फौजी कॉलोनी में खाटू श्याम बाबा की रंग उत्सव यात्रा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली

    पुलिस ने क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    पुलिस ने क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    आईआईए व डीआईए होली उत्सव में उद्यमियों ने जमकर मस्ती की

    आईआईए व डीआईए होली उत्सव में उद्यमियों ने जमकर मस्ती की

    पिता ने मुरादाबाद निवासी दंपति को गोद दी थी बच्ची, गायब करने का आरोप निकला झूठा

    पिता ने मुरादाबाद निवासी दंपति को गोद दी थी बच्ची, गायब करने का आरोप निकला झूठा

    आठ दिवसीय सिद्ध चक्र महाविधान पाठ का समापन हुआ

    आठ दिवसीय सिद्ध चक्र महाविधान पाठ का समापन हुआ
    error: Content is protected !!