निराश्रित गोवंश की मौत, गड्ढा खुदवाकर शव मिट्टी में दबाया
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला पर शुक्रवार को एक निराश्रित पशु की किसी कारण मौत हो गई जिसके बाद बिजली विभाग की टीम, पशुपालन विभाग, पुलिस, गौ रक्षा समिति विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मशीन से गड्ढा खुदवाकर गाय के शव को दबाया।
मामला शुक्रवार का है जब कुचेसर रोड चौपला पर नागर डेरी के पास एक निराश्रित गोवंश की मौत हो गई। मौत होने से आसपास मौजूद ग्रामीण एकत्र हुए। इसके बाद उन्होंने संबंधित विभाग को मामले से अवगत कराया। वहीं जानकारी मिलने पर गौ सेवक भी मौके पर पहुंचे जिन्होंने जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढा खुदवाया और उसमें गाय के शव को दबाया। इस दौरान परविंदर चौधरी, पशु चिकित्सा अधिकारी अतर सिंह, निर्मल, दरोगा धनवीर सिंह, ग्राम प्रधान मनोज कुमार आदि ने सहयोग किया।
ये भी पढ़ेः अवैध निर्माण से परेशानी ही परेशानी
LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132


























