
सड़क हादसे के दौरान होमगार्ड घायल
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर फगौता मार्ग पर बाइक से घर लौट रहे होमगार्ड को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
होमगार्ड कर्मचारी शैलेंद्र सिंह सिसोदिया निवासी ग्राम-शाहपुर फगोता, जिला हापुड उत्तर प्रदेश। शनिवार की शाम को 3:00 के करीब हापुड़ कमांडेंट ऑफिस में ड्यूटी करके घर आ रहे थे। कमालपुर-फगोता मार्ग पर सामने से ग्राम-शाहपुर फगोता में प्राइमरी स्कूल नंबर-२ में तैनात अध्यापक की गाड़ी (TATA- TIAGO E.V) आ रही थी जिसकी मोटरसाइकिल से भिड़ंत हो गई और गाड़ी खंभे में जा लगी। जिससे शैलेंद्र सिंह की बाइक टक्कर लगने के बाद बहुत दूर खेत में जाकर गिरी और शैलेंद्र सिंह को गंभीर स्थिति में परिवार जनों ने जीएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया जिनका अभी उपचार चल रहा है पिलखुवा एचपीडीए चौकी पुलिस ने भी मौके पर जाकर मामले की जांच शुरू कर दी।
रवि स्नैक्स कॉर्नर: अमूल मक्खन से बनीं तवा चाप खाने के लिए आर्डर करें: 9917226600 पर






























