
दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में छह फीट हवा में उछली बाइक व बाइक सवार
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के पिपलेड़ा में दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। सड़क हादसे के दौरान एक बाइक और एक बाइक सवार करीब छह फीट तक हवा में उछल गए। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
जानकारी के अनुसार मामला सोमवार का है। जब दोपहर के करीब 3:00 बजे के आसपास एक बाइक पर सवार दो युवक टाटा मोटर्स की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही एक सफेद रंग की बाइक से बाइक की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसा इतना भयानक था कि सफेद रंग की बाइक और उसपर सवार बाइक सवार करीब छह फीट तक हवा में उछल गए और काफी दूर जाकर गिरे। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत बाइक सवरों के पास पहुंचे और उनका हाल जाना। तीनों ही घायल हो गए। इसके बाद तीनों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर


































