हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के लोधीपुर शोभन निवासी 7 साल के बालक पर बंदरों ने हमला कर दिया। इस दौरान आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और किसी तरह बंदरों के चुंगल से बच्चे को बचाया। बंदरों के हमले में बच्चा घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है लेकिन समस्या का समाधान कोई नहीं कर रहा।
जानकारी के अनुसार 7 साल का मोनू पुत्र राजकुमार निवासी लोधीपुर शोभन गढ़मुक्तेश्वर पर सोमवार को बंदरों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। इस दौरान मोनू यहां-वहां भागने लगा जिसकी चीख सुनकर परिजन तुरंत मोनू की ओर दौड़े और उसे बंदरों के झुंड से बचाया। बंदर इतने ज्यादा आक्रमक थे कि लोगों को काफी ज्यादा मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में नगरपालिका को बंदरों को पकड़ने की व्यवस्था करनी चाहिए.
30 हजार लाएं, नकद पुरस्कार व उपहार के साथ सेंट्रल लोक लगी ई-रिक्शा घर ले जाएं: 7906867483






























