हापुड में निकली भव्य ज्योति कलश यात्रा,जगह-जगह हुआ स्वागत












हापुड में निकली भव्य ज्योति कलश यात्रा,जगह-जगह हुआ स्वागत

हापुड,सीमन (ehapurnews.com):अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार हापुड के तत्वावधान में रविवार को रेलवे पार्क से स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित कांती की धर्मशाला तक एक भव्य ज्योति कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में पीत वस्त्र धारण करे महिलाए मंगल गीत गाते हुए चल रही थी। कलश यात्रा का हापुड में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

गायत्री परिवार से जुड़े सुधीर त्यागी ने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार के संस्थापक एवं संरक्षक युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने 1926 में अखंड दीप जलाकर युग परिवर्तन के लिए साधना प्रारंभ की थी उनकी तब साधना एवं अखंड दीप के 23 जनवरी 2026 को 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं एवं परम वंदनीय माता जी अवतरण का वर्ष के भी इसी वर्ष 100 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इसलिए शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा तीनों का शताब्दी वर्ष के रूप में पूरे विश्व में मनाया जा रहा है जिसके लिए 108 ज्योति कलश अखंड दीप की दिव्य ऊर्जा को लेकर संपूर्ण देश में एवं विदेशों में युग परिवर्तन का उद्घोष करते हुए भ्रमण कर रहे हैं तथा अखंड दीप की दिव्य ऊर्जा को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं, इन्हीं ज्योति कलश में से एक ज्योति कलश रविवार को हापुड़ नगर पहुंचा ।इस ज्योति का अखिल विश्व गायत्री परिवार हापुड़ के सभी कार्यकर्ता भाई-बहन लगभग दो हजार की संख्या में भव्य यात्रा निकालकर ज्योति कलश का भव्य स्वागत करते हुए उसकी ऊर्जा को हापुड़ शहर में जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। इस यात्रा का समापन कांति की धर्मशाला के सामने संपन्न हुआ।

सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288











  • Related Posts

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपला, NH-9 हाईवे पर स्थित जैन शिकंजी के संचालक ने सभी क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को होली…

    Read more

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    🔊 Listen to this कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चोपला स्थित…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    जैन शिकंजी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    कुचेसर चौपला पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, काटे चालान

    लोन दिलाने के बहाने दर्जनों महिलाओं को ठगा

    लोन दिलाने के बहाने दर्जनों महिलाओं को ठगा

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली
    error: Content is protected !!