हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में मिलावटी डीजल का धंधा लंबे अर्से से चला रहा है और इस धंधे में एक नहीं कई-कई लोग शामिल है। पुलिस जांच में कई बड़ी मछलियों के जाल में फंसने की उम्मीद है। हापुड़ में मिलावटी डीजल के धंधे का भंडाफोड़ गत दिनों ट्रक यूनियन परिसर में खड़े एक ट्रक से बरामद सात डीजल भरे ड्रमों से लिए नए नमूनों की जांच रिपोर्ट से पता चला है जांच रिपोर्ट में ड्रमों में मिलावटी डीजल होने की पुष्टि हुई है।
इस सिलसिले में पूर्ति निरीक्षक प्रीति रानी ने वाहन स्वामी जनपद गाजियाबाद के थाना फरीदपुर के गांव जोया के जावेद हुसैन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। यह तो स्पष्ट है कि मिलावटी डीजल के धंधे में अकेले वाहन स्वामी शामिल नहीं है बल्कि कई अन्य लोग भी शामिल हैं।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588




























