👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित एचडीएफसी बैंक में बड़ी संख्या में ग्राहकों का आना जाना लगा रहता है लेकिन यहां आने जाने वाले लोग बेहद लापरवाह हैं जो गलत तरीके से वाहनों को पार्क करते हैं। कई नासमझ तो ऐसे हैं जो कि अपनी मोटरसाइकिल को सड़क के बीचो-बीच ही खड़ा कर देते हैं। ऐसे में बड़े वाहनों को निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ता है और जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। यदि लोग इस तरह की लापरवाही के साथ वाहनों को सड़क पर खड़ा करेंगे तो यह परेशानी का कारण बनेगा।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811






























