
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नवरात्र के पर्व में हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित मां मंशा देवी मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार उमड़ रही है। मंदिर में नवरात्रि को देखते हुए विशेष श्रृंगार किया गया है। भक्त दूर-दूर से मैया के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं।
मां मनसा देवी मंदिर की विशेष मान्यता है। कहा जाता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से मां से कुछ मांगता है तो मां मनसा उसकी मनोकामना आवश्य पूर्ण करती हैं। ऐसे में नवरात्रि के अवसर पर मां मनसा देवी मंदिर को फूलों और रोशनी से सजाया गया है। श्रद्धालु मैया को पान, फल, मिठाई आदि का भोग लगा रहे हैं। भोर में ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर मैया के दर्शन कर रहे हैं।
हापुड़: हिमालय स्टोर से खरीदें सामान 25% तक डिस्काउंट के साथ




















