आसमान से उतरा भिखारियों का झुंड
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल बृजघाट पर गंगा दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं से दान प्राप्त करने की लालसा लेकर रविवार को भिखारियों का झुंड न जाने कहां से आ धमका। भिखारियों के झुंडों को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था, जैसे आसमान से भिखारियों का झुंड बृजघाट की पावन धरती पर उतर आया हो।
श्रद्धालुओं से दान लेने के लिए लालायित भिखारियों से श्रद्धालुओं को गंगा स्नान, गंगा पूजन व भोजन करना भारी कर दिया। उन्होंने दान दाताओं के सामान को लेकर छीना-झपटी भी की। बृजघाट पर भिखारियों की हरकतों की रोकथान के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए। गंगा घाट पर श्रद्धालु भिखारियों को भगाते-भगाते परेशान नजर आए। श्रद्धालुओं ने भिखारियों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने की मांग की है।
महाराष्ट्र का खास गडोलना, बच्चों का ATM, टॉकिंग बुक और भी बहुत कुछ खरीदें: 9719 606011
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586
































