
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को सुरक्षा बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला और लोगों को आश्वस्त किया कि पुलिस हर स्थिति में उनके साथ खड़ी है। किसी भी सूरत में कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पिलखुवा के विभिन्न क्षेत्रों में हापुड़ के कप्तान, अधिकारियों व पुलिस बल के साथ मैदान में उतरे। पिलखुवा में चार स्थानों की फोर्स ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान एसडीएम, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, डायल 112, सुरक्षा बल मौजूद रहे। बता दें कि आगामी त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने जनपद हापुड़ में मोर्चा संभाला हुआ है। इसी क्रम में लगातार बैठकों तथा फ्लैग मार्च का दौर जारी है। पुलिस का कहना है कि किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोग त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए।
जीपीएस की मदद से दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी पकड़ी, आप भी लगवाएं जीपीएस ट्रैकर: 8126293996


































