
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने मेरठ रोड पर स्थित विद्युत वितरण उपखंड द्वितीय में तैनात एक महिला कर्मचारी की तहरीर पर कथित पत्रकार व एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी वायरल करने से जुड़ा है।
विद्युत वितरण उपखंड द्वितीय में तैनात एक महिला कर्मचारी ने बताया कि कुछ दिन पहले कविता निवासी मोहल्ला हरद्वारी नगर ने अमर्यादित अभद्र और अशोभनीय शब्दों का प्रयोग कर बदनाम करने के लिए एक फर्जी शिकायत पत्र विभाग को दिया था। इतना ही नहीं आरोपी ने कथित पत्रकार नरेश शर्मा निवासी मोहल्ला जवाहर नगर रोहटा रोड जिला मेरठ से सांठगाठ कर शिकायत पत्र को सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। इसके बाद इस संबंध में पीड़िता ने 18 फरवरी 2025 को पुलिस से मामले की शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने राष्ट्रीय महिला आयोग की शरण ली जिसके बाद पुलिस ने कथित पत्रकार नरेश शर्मा तथा कविता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर


























