
बझेड़ा खुर्द में 4 जनवरी को होगी किसानों की महापंचायत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रिलायंस पावर प्रोजेक्ट को लेकर बझेड़ा खुर्द गांव में 4 जनवरी को किसानों की महापंचायत होगी जिसको लेकर किसानों ने कमर कस ली है। किसानों ने बताया कि अनैतिक और गलत तरीके से भूमि अधिग्रहण किया गया था। भूमि अधिग्रहण को रद्द किए जाने के बावजूद भी आज तक किसानों के नाम भूलेख में दर्ज नहीं किए गए हैं जिससे किसान अपनी ही जमीन पर पराए बने हुए हैं। यह आंदोलन सात गांव से जुड़ा है। भूमि बचाओ आंदोलन से जुड़ी महाराणा संग्राम सिंह किसान कल्याण समिति ने चार जनवरी को किसान महापंचायत का ऐलान किया है। पंचायत के माध्यम से किसान अपनी पीड़ा सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंच जाएंगे और न्याय की गुहार लगाएंगे। इस दौरान एक बैठक भी हुई जिसमें मनोज भारद्वाज, सतपाल राघव, विजयपाल सिंह, कंछी सिंह, रामेंद्र सिंह आदि शामिल हुए।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365



























