हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नानई में खेतों से काम कर घर लौट रहा किसान गोली लगने से घायल हो गया। यह गोली किसान पर किसने चलाई फिलहाल यह सवाल पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। घायल को पुलिस ने गढ़ सीएचसी में भर्ती कराया लेकिन किसान की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
गांव नानई निवासी किसान उपेंद्र शुक्रवार की रात में खेतों से काम कर अपने घर लौट रहा था कि रास्ते में ही किसान को गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया जिसकी सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम और गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। किसान को गढ़ सीएचसी में भर्ती कराया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103






























