👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव चितौली में अवैध रूप से लगभग एक दर्जन शीशम के छोटे पेड़ काटने का मामला प्रकाश में आया है जिसके बाद फॉरेस्ट रेंजर मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। डीएफओ संजय कुमार मल्ल ने बताया कि विभाग को सूचना मिली कि चितौली में शीशम के छोटे वृक्ष काटे गए हैं जिसके बाद सूचना पर फॉरेस्ट विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
गुरुवार को चितौली गांव में शीशम के छोटे पेड़ काटने का मामला सामने आया। लगभग 10 से 12 पेड़ काटे गए हैं। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने संबंधित को नोटिस देकर मामले में जवाब तलब किया है और कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606






























