हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र निवासी युवक पर एक दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। मामले से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।
देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला कवि नगर निवासी नितिन कुमार पुत्र रामेश्वर 29 सितंबर की शाम 5:00 बजे लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए जा रहा था। इसी बीच एक दर्जन लोगों ने उसके साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि नितिन का सीधा हाथ भी टूट गया जिसके सिर में भी गंभीर चोटें हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष ने मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457




























