हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव डहाना में निराश्रित पशुओं को पकड़ने के लिए गुरुवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जनों पशुओं को पकड़ कर गौशाला भेजा गया। भारतीय किसान यूनियन टिकैट के पदाधिकारी व सदस्यों ने आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए पूरा सहयोग किया। गांव में खंड विकास कार्यालय की टीम बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए पहुंची और उसने एक दर्जन से अधिक बेसहारा पशुओं को पकड़कर गौशाला भिजवाया। संगठन के मंडल महासचिव भवेंद्र सिसोदिया ने बताया कि आवारा पशुओं की वजह से ग्रामीणों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह निराश्रित पशु किसानों की फसल को लगातार बर्बाद कर रहे हैं जिन्हें पकड़ा गया है।
इस दौरान दीवान सिंह, भारत राणा, विशाल पहलवान, गौरव पहलवान, प्रमोद कुमार, पंचम सिंह, विजेता, पिंटू सिंह, शानू कुमार, प्रवीण कुमार, भोला सिंह, जतिंदर सिंह, जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:



























