हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ कोतवाली के अंतर्गत गढ़ रोड पर स्थित एक मोहल्ला की एक युवती विवाह से एक पूर्वी अपने प्रेमी के साथ फुर्र हो गई। प्रेमी के घर भी ताला लटका है। युवती के पिता ने पड़ोस के ही एक युवक सहित एक ही परिवार के 8 लोगों के विरुद्ध हापुड़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार मोहल्ला की एक युवती का विवाह 17 जून को जनपद बुलंदशहर के एक गांव के युवक से होना निश्चित हुआ। बारात के स्वागत की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी बात 16 जून की दोपहर की है जब युवती किसी बहाने से घर से निकल गई और शाम तक घर नहीं लौटी। युवती के परिवारजनों को पता चला की युवती पड़ोस के ही एक लड़के के साथ फुर्र हो गई है और इस कार्य में लड़के के परिवारजनों ने पूरा सहयोग किया है। पुलिस जब आरोपियों के घर पहुंची तो घर पर ताला लटका मिला।
Branded Men’s Wear पर 50% तक की छूट: 9927143205 || Visit Today & Get 1 Gift FREE


























