हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर पुलिस की चैकिंग के दौरान बदमाश से हुई मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्यवाही में 10,000/- रुपये का ईनामी शातिर बदमाश घायलावस्था में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से अवैध असलहा मय जिंदा व खोखा कारतूस एवं बिना नम्बर की एक मोटर साइकिल बरामद हुई है।
प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम वसीम पुत्र इस्तयाक निवासी जनपद मेरठ बताया है। गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म का चोर/अपराधी हैं जो जनपद हापुड़ के थाना कपुरपुर के दो अभियोगों में वांछित चल रहा था। गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध जनपद मेरठ, मुजफ्फरनगर व हापुड़ में चोरी, हत्या का प्रयास व गैंगस्टर एक्ट आदि से संबंधित करीब एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।




























