
हापुड़ के आनंद विहार में 48 करोड़ से बनेगा कन्वेंशन सेंटर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण अब आनंद विहार में स्थित एच-ब्लॉक में कन्वेंशन सेंटर बनाएगा। 48 करोड़ की लागत से आनंद विहार में कन्वेंशन सेंटर का निर्माण होगा। प्राधिकरण ने टेंडर जारी कर दिया है। कन्वेंशन सेंटर का निर्माण 17,409 वर्ग मीटर में करीब 48 करोड़ रुपए की लागत से होगा जिसमें जीएसटी की दरें भी शामिल है। इसी महीने के अंत तक काम शुरू होने की उम्मीद है।
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि आनंद विहार आवासीय योजना में कन्वेंशन सेंटर ओपन एयर थिएटर का प्रस्ताव पूर्व में भेजा गया था। हरी झंडी मिलने के बाद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। टेंडर भी जारी कर दिया है। इसका निर्माण ग्रीन बेल्ट कॉन्सेप्ट के आधार पर होगा। इसमें आधुनिक ऑडियो, विजुअल डिस्प्ले, साउंड सिस्टम, लाइटिंग सिस्टम, फायरफाइटिंग अलार्म, सोलर एनर्जी पावर प्लांट, लिफ्ट, फर्नीचर अरेंजमेंट, मॉड्यूलर सीटिंग, वाइब्रेंट इनर स्पेस सेटअप होगा,
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर






























