हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मुरादाबाद पीएसी में तैनात एक सिपाही मंगलवार को गजरौला के ब्रजघाट पहुंचा और एक युवती पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। सिपाही ने अपनी वीडियो भी वायरल कर दी जो कि गंगा में डूब कर आत्महत्या करने की बात कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सिपाही लापता हो गया। गढ़मुक्तेश्वर और गजरौला थाना पुलिस सिपाही की तलाश में जुट गई हैं। सिपाही का कहना है कि एक युवती उसपर दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज करा रही है जिससे वह काफी तनाव में है और अफसर भी उसकी बात सुनने को तैयार नहीं है। ऐसे में वह बेहद परेशान है। युवक ने अपनी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी और वीडियो वायरल होने के बाद से ही वह लापता है जिसके बाद गजरौला और गढ़मुक्तेश्वर थाने की पुलिस सिपाही की तलाश कर रही है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132






























