
एक कंपनी ने वन विभाग, एचपीडीए व ऊर्जा निगम को नोटिस भेजा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित आनंद विहार के पास एसपीडीए ने सोबती बिल्ड वेल लिमिटेड कंपनी को आवासीय भूखंड आवंटित किया है। कंपनी प्रबंधन का आरोप है कि भूखंड के सामने खड़े पेड़ों को काटने और विद्युत लाइन हटाने की अनुमति नहीं मिल रही जबकि भूखंड के लिए रास्ता भी नहीं मिला है। इस संबंध में कंपनी प्रबंधन ने एचपीडीए, वन विभाग और ऊर्जा निगम को नोटिस भेजा है।
कंपनी के प्रतिनिधि लाखन सिंह के अनुसार प्राधिकरण से 10,000 वर्ग मीटर के भूखंड आवंटित कराए थे। 30 करोड रुपए में भूखंड आवंटित हुए। इन पर 25-25 मंजिले के दो टावर बनाने का कार्य शुरू किया गया है। उनके सामने 19 पेड़ और एक निजी कंपनी के विद्युत लाइन के बड़े ट्रांसफार्मर हैं लेकिन वन विभाग ने पेड़ों के काटने की अनुमति नहीं दी है। विभाग ने भूखंडों के लिए रास्ता होने से भी इंकार कर दिया है। वहीं विद्युत लाइन भी नहीं हटाई गई है। प्राधिकरण, वन विभाग और पावर कारपोरेशन को नोटिस जारी किया गया है।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com




























