
👁 86 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के चौकड़ायत मार्किट में एक दो मंजिला दुकान एक करोड़ 20 लाख रुपए में दलाल के माध्यम से बिकी हैं जिसका बैनामा 27 मई को सर्किल रेट के हिसाब हो गया। इस दुकान की खरीद-बेच में बड़े पैमाने पर कालेधन का निवेश हुआ हैं।
सबसे बड़ी खास बात यह हैं कि इस डिलिंग में 24 लाख रुपए का नकद लेन-देन हुआ हैं, जो आयकर व प्रवर्तन निदेशालय के नियमों के विरुद्ध हैं। सरकार को इस ओर ध्यान देकर राजस्व चोरी के विरुद्ध सख्त कदम उठाने चाहिए।























