
👁 0 views Views
पिता व छात्रों पर हमला करने के मामले में मुकदमा हुआ दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव सरूरपुर निवासी अब्दुल गफ्फार ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसका बेटा अरमान अली एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 में पढ़ता है जो कि गुरुवार को अपने साथी अजीम के साथ कॉलेज गया था। बेटे ने अपने पिता गफ्फार को फोन कर कॉलेज बुलाया। उसके बाद वह कॉलेज पहुंचा तो देखा कि कुछ छात्र उसके बेटे और अजीम की लाठी-डंडों से पिटाई कर रहे थे।
जब उसने दोनों को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने अब्दुल पर भी हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी शब्बू, कैफ, रिहान व आसिफ के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अब घर बैठे कराएं डॉ. लाल पैथ लैब्स से जांच: 9458757038, 9045959419






























